बीकानेर : पति के अवैध संबंध का किया विरोध तो दे डाला तीन तलाक, नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म

By: Ankur Fri, 19 Mar 2021 07:28:02

बीकानेर : पति के अवैध संबंध का किया विरोध तो दे डाला तीन तलाक, नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म

बीकानेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे और जब इसका पत्नी द्वारा विरोध किया गया और ससुराल वालों से इसकी शिकायत की गई तो पति ने नाराज होकर महिला को तीन तलाक दे दिया। यही नहीं उसने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। महिला ने पति के खिलाफ नयाशहर थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया है। नाबालिग बेटी को अकेला देखकर पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच एसएचओ राणीदान उज्ज्वल करेंगे।

पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी नागौर के मूंडवा में हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले परेशान करने लगे। पति के दूसरी महिला से संबंध थे। उसने धमकी दी कि किसी को इसके बारे में बताया तो तलाक दे देगा। उसने पति के अवैध संबंध के बारे में ससुराल वालों को बताया तो पति तीन तलाक बोलकर मुंबई चला गया। बाद में पता चला कि पति नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। उसके साथ अश्लील हरकत भी की थी। इससे आहत महिला अपने तीन बच्चों को लेकर पीहर बीकानेर आ गई और यहीं रहने लगी। कुछ समय बाद एक रिश्तेदार की शादी में वह शामिल हुई थी, जिसमें पति भी आया हुआ था।

ये भी पढ़े :

# परबतसर : हाईवे पर हुए हादसों में घायल हुए आधा दर्जन लोग, कुल 5 वाहनों में ही भिडंत

# नागौर : मिलावटखोरों पर लगा लाखों का जुर्माना, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

# श्रीगंगानगर : 12 साल के नाबालिग ने किया 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में उपचाररत

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com